दिल्ली में लगाए गए 25 लाइव स्क्रीन, चलते फिरते भी देख सकेंगे चुनावी नतीजे
नई दिल्ली। गुरुवार को देश के लिए बड़ा दिन है। आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में पहली बार इन नतीजों को लाइव देखने के लिए पूरे दिल्ली में 25 लाइव स्क्रीन सेट किए गए हैं। कनॉट प्लेट, खान मार्केट, म्यूनिसिपल एजेंसी के हेडक्वार्टर आदि जगहों पर इन्हें फिक्स कर दिया गया है जिससे कि लोग आते जाते काम के बीच भी वोटों की गणना पर अपडेट रह सके।

चलते-फिरते देख सकेंगे 2019 के नतीजों पर अप्डेट
कॉलेज और दफ्तर जाने वाले व दुकानदारों के लिए पूरे दिल्ली में 25 लाइव स्क्रीन सेट किए गए हैं जिससे कि वे मतगणना और 2019 के नतीजों की किसी अप्डेट को मिस न करें और घर पर न होने के बावजूद इसे लाइव देख सकें। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 7 चरणों में मतदान हुए थे। ऐसे सी सारी जनता की नजरें इस चीज पर गड़ी हैं कि क्या इस बार भी केंद्र में मोदी सरकार ही वापस आएगी या फिर सत्ता पलट होगा।

इन जगहों पर लगाए गए लाइव स्क्रीन
कनॉट प्लेस में 2 और खान मार्केट में एक लाइव स्क्रीन फिक्स किया गया है। इसके अलावा एनडीएमसी में 17 स्क्रीन लगाए गए हैं। हर फ्लोर पर एक स्क्रीन लगाया गया है। 1 सिविक सेंटर पर एक गेट नंबर 3 के ग्राउंड फ्लोर पर। वहीं ईस्ट दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की मेन बिल्डिंग के रिसेप्शन पर एक स्क्रीन इंस्टाल किया गया है। कश्मीरी गेट के पास सीईओ आफिस में भी एक स्क्रीन लगाया गया है। पहली बार इस तरह की निर्णय लिया गया है।

मतगणना केंद्रों के पास रास्ते बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी मतगणना केंद्रों के नजदीक रास्ते सुबह 4 बजे से ही बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में उन रास्तों से गुजरने वालों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। मतगणना केंद्रों के आस पास किसी भी प्रकार बाधा या गड़बड़ी से बचने के लिए ये कदम उठाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications