मुलायम के घर में हर चौथा आदमी बिजली चोर

मुलायम का साथ है इसलिए इटावा को 24 घंटे बिजली मिलती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां रहने वाला हर चौथा शख्स मुफ्त में बिजली हासिल करता है यानी बिजली की चोरी करता है। जी हा इटावा में हर चौथा आदमी बिजली बिल का भुगतान नहीं करता यानी कि मुफ्त की बिजली इस्तेमाल कर रहा है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसमिशन में होने वाले नुकसान को कम किया जाए। जब ये आदेश दिए गए तब जाकर पता चला कि इटावा में रहने वाले कम से कम 72 फीसदी लोग बिजली का बिल जमा नहीं करते।
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक सूबे के अन्य जिलों में 35 से 50 फीसदी तक बिजली चोरी होती है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इटावा के डिवीजन-1 में 72 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी होती है वहीं डिवीजन-2 में इसका प्रतिशत 59 है। इटावा जिले में बिजली के बिल का बकाया बढ़ता जा रहा है और अधिकारी इससे होने वाले घाटे पर काबू करने में नाकाम हो रहे हैं। मुलायम का गृह क्षेत्र है इसलिए बिजली विभाग कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications