मौत का अहसास करना चाहता था 24 साल का व्यक्ति, टिकटॉक पर बनाया सुसाइड वीडियो

बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलूरू शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 साल के शख्स ने सुसाइड करते समय इसका वीडियो भी बनाया है। इस व्यक्ति की पहचान धनंजय के तौर पर हुई है। उसने कीटाणुनाशक पीते हुए सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी सुसाइड का वीडियो बनाया था। हालांकि बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार शाम को हुई है। धनंजय टुमकुरु जिले के कोराटागेरे का रहने वाला था।

छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड किया

छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड किया

रिपोर्ट्स के मुताबिक कमाई को लेकर मां के ताने मारने के कारण उसने ऐसा किया है। धनंजय ने कीटाणुनाशक की बोतल से जहर पीते हुए छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसमें उसने कहा, 'मैं मौत का अहसास करना चाहता हूं और खुद को मारने की कोशिश करूंगा।' जहर पीने के बाद धनंजय को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले मृतक ने एक पेड़ को अपनी बाइक से टक्कर मारी थी। उसने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वो तब भी मौत का अहसास करना चाहता था। इस घटना में वो बच गया और उसे छोटी-मोटी चोट आई थी। धनंजय का परिवार और पड़ोसी उसे हमेशा से ही कहते थे कि इस तरह की हरकतें करके अपने जीवन को संकट में ना डाले। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपने विचार पोस्ट किया करता था।

अपनी मां को डराना चाहता था मृतक

अपनी मां को डराना चाहता था मृतक

धनंजय किराए का रिक्शा चलाया करता था और उसकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी। गांव वालों ने दावा किया कि लॉकडाउन के कारण उसकी कमाई पर प्रभाव पड़ा और वो मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं था। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक व्यक्ति सुसाइड करने की धमकी देकर अपनी मां को डराना चाहता था और वह मौत का अहसास भी करना चाहता था।

दोस्त को फोन भी किया था

दोस्त को फोन भी किया था

पुलिस ने आगे बताया, 'उसने कीटाणुनाशक पिया था, लेकिन बाद में यह सोचकर घबरा गया कि वह मर जाएगा और घर वापस चला जाएगा। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया जो उसे शनिवार की रात अस्पताल तक लेकर गया।' हालांकि उसे वहां नहीं बचाया जा सका। इस घटना के बाद से मृतक का परिवार और पड़ोसी सभी हैरान हैं। किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह खुद को मार लेगा और इसका वीडियो तक बनाएगा।

VIDEO: गुजरात में जमानत पर जेल से निकले हत्यारोपी ने ऑडी से रैली निकाली, समर्थकों संग मनाया जश्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+