रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहार को देखते हुए 227 जोड़ी नई ट्रेनें शुरू
नई दिल्ली: मार्च में जब कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन का ऐलान हुआ था, तो ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया। अनलॉक के साथ ट्रेनें चलनी शुरू तो हुईं, लेकिन बहुत ही सीमित संख्या में। देशभर में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है, जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना महामारी और ट्रेन की कम संख्या के चलते उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

227 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के मुताबिक दिवाली समेत अन्य त्योहारों पर यात्रियों को दिक्कत ना हो, इसके लिए व्यवस्था कर ली गई है। जिसके तहत 227 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन 227 जोड़ी ट्रेनों में 73 जोड़ी त्योहार स्पेशल हैं। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आराम से कंफर्म टिकट मिल जाएगा। साथ ही ये ट्रेन नॉर्थ सेंट्रल जोन के सभी स्टेशनों को कवर करेंगी। रेलवे अधिकारियों की कोशिश है कि ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। जिसके लिए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

दलालों पर लगेगा अंकुश
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन में टिकटों की बुकिंग बड़ी समस्या रहती है। इस दौरान दलाल काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उसने भी निपटने के लिए रेलवे ने इंतजाम किए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आरक्षण काउंटरों के बाहर खिड़कियों के पास वाणिज्यिक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, ताकी टिकटों की धांधली रुक सके। इसके साथ ही ट्रेनों और स्टेशनों पर खाने-पीने की व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकी यात्री परेशान ना हों।

कई ट्रेनों से यात्री गायब
वहीं दूसरी ओर रेलवे की लग्जरी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। पिछले हफ्ते ट्रेन सं-82901/80902 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस स्टेशन पर रवाना होने के लिए खड़ी थी। इस दौरान उसमें यात्री तो ना के बराबर दिखे, जबकि ट्रेन के आसपास होस्टेस गर्ल्स की ही भीड़ नजर आई। कई अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है, जिसको रेलवे ने तो चला दी है लेकिन यात्रियों की संख्या उम्मीद के हिसाब से कम है। रेलने को अनुमान है कि इस साल के अंत तक हालात पहले जैसे सही हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications