22 years of Kargil: 2 महीने चला था वॉर, 2.50 लाख गोले-बम, रॉकेट दागे गए, जानें कारगिल के बारे में अहम बातें

22 years of Kargil: 2 महीने चला था वॉर, 2.50 लाख से अधिक गोले-बम, रॉकेट दागे गए, जानें कारगिल के बारे में अहम बातें

नई दिल्ली, 26 जुलाई: कारगिल जंग के 22 साल पूरे हो चुके हैं। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को शिक्सत दी थी। भारतीय नियंत्रण रेखा (एलओसी) से पाकिस्तानी सैनिकों को हटाने के लिए मई 1999 में कारगिल युद्ध शुरू हुआ था। 3 मई 1999 को शुरू हुआ कारगिल युद्ध 2 महीने से भी अधिक चला था और 26 जुलाई को जंग खत्म हुई थी। करगिल जंग के दौरान भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाया था। भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को जंग की सफलता की अधिकारिक घोषणा की थी, इसलिए हर साल कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है।

Recommended Video

    Kargil War: 18000 फीट की ऊंचाई पर Indian Army के अदम्य साहस की कहानी | वनइंडिया हिंदी
    22 years of Kargil

    जानें कारगिल वॉर से जुड़ी 10 अहम बातें

    1. कारगिल युद्ध की पहली सूचना तब मिली जब कुछ स्थानीय चरवाहों ने 3 मई 1999 को कारगिल क्षेत्र की तलहटी में कुछ गतिविधियां देखीं। जिसके बाद फौरन भारतीय सेना को सूचित किया गया। बाद में पता चला कि यह हरकत पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों द्वारा की गई थी।

    2. कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने 500 से अधिक अधिकारिकों और सैनिकों को खो दिया। वहीं 13,000 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    3. कारगिल युद्ध में लगभग 696 पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी।

    4. पाकिस्तान ने अपने 5 हजार से अधिक सैनिकों का इस्तेमाल कारगिल सेक्टर में विभिन्न शिखरों में घुसने के लिए किया था।

    5. 1947 में भारत के विभाजन से पहले कारगिल लद्दाख के बाल्टिस्तान जिले का हिस्सा था। इसे पहले कश्मीर युद्ध के बाद एलओसी से अलग किया गया था।

    6. भारत और पाकिस्तान में कारगिल युद्ध से पहले 1971 में एक और युद्ध हुआ था, जिसके बाद बांग्लादेश का गठन हुआ।

    7. कारगिल युद्ध माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में लड़ा गया था।

    8.कारगिल युद्ध में 2.50 लाख से ज्यादा गोले, बम और रॉकेट दागे गए थे। युद्ध में भारतीय वायु सेना के मिग-21 और मिराज 2000 का काफी उपयोग किया गया था।

    9. भारतीय वायु सेना ने 26 मई 1999 को कारगिल के दौरान 'ऑपरेशन सफेद सागर' शुरू किया था। पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला करने के लिए भारतीय मिग -21, मिग -27 और मिराज 2000 जैसे फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया गया था। इन्ही लड़ाकू विमानों से बाद में रॉकेट और मिसाइल दागी गई थी।

    10. कारगिल वॉर पर बॉलीवुड में दो हिंदी फिल्म बनी है। 2003 में आई 'LOC: कारगिल' और 2004 में बनी 'लक्ष्य'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+