22 साल के लड़का जाना चाहता था जेल, पुलिस को फोन कर बोला- 'मुझे मोदी को मारना है'

नई दिल्ली, 4 जून: हाल ही में दिल्ली पुलिस के पास एक फोन आया, जिसमें एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की बात कही। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीमों के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी मामले की पड़ताल शुरू की। साथ ही एक 22 साल के लड़के को गिरफ्तार किया। हालांकि जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

मोदी

जानकारी के मुताबिक 22 साल के सलमान ने पुलिस के पास एक फोन किया था, जिसमें उसने कहा कि 'मुझे मोदी को मारना है'। इसके बाद खजूरी खास थाने की टीम ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिस पर पता चला कि वो पहले भी जेल जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही वो बेल पर बाहर आया था। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वो फिर से जेल के अंदर जाना चाहता है, जिस वजह से उसने ये फोन कॉल किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी अभी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

पहले भी आया था ऐसा मामला
आपको बता दें कि पीएम को धमकी देने का ये कोई पहला मामला नहीं है। जनवरी में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जहां एक शख्स ने पुलिस के पास फोन करके पीएम मोदी को मारने वाले को इनाम के तौर पर 30 करोड़ देने की बात कही थी। हालांकि बाद में पुलिस ने पिंटू सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जो पेशे से कारपेंटर है। जांच में पुलिस को पता चला कि वो मानसिक रूप से बीमार है और उसका एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+