कोहरे के कारण थमी जिंदगी की रफ्तार, दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। इस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इस कारण आम जनजीवन पर भी काफी असर पड़ा है। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की गति पर भी ब्रेक सा लग गया है।
घने कोहरे की वजह से ट्रेन यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विजिबिलिटी कम होने से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने इस बारे में जानकारी देते हुए लेट चल रही ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। रेलवे ने बताया है कि कोहरे की वजह से दिल्ली क्षेत्र में 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट
- पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) 6 घंटे की देरी से चल रही है।
- कानपुर नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451) 3घंटे की देरी से चल रही है।
- वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12553) 4 घंटे की देरी से चल रही है।
- रीवा आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एकस्प्रेस (12427) 6 घंटे की देरी से चल रही है।
- प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) 4 घंटे की देरी से चल रही है।
- आजमगढ़ दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस (12225) साढ़े 9 घंटे की देरी से चल रही है।
- भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है।
- संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) 4 घंटे की देरी से चल रही है।
- शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है।
- हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) ढ़ाई घंटे की देरी से चल रही है।
- डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी (12423) ढ़ाई घंटे की देरी से चल रही है।
- सियलदाह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313) दे घंटे की देरी से चल रही है।
- मुजफ्फरपुर आनंद विहार ट्रमिनल सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12557) ढ़ाई घंटे की देरी से चल रही है।
यह भी देखें: Indian Railway: वाराणसी सिटी-सारनाथ रेलखण्ड के मध्य कार्य के चलते नियंत्रित कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
- इंदौर नई दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12415) दो घंटे की देरी से चल रही है।
- वाको डी गाम हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12779) चार घंटे की देरी से चल रही है।
- चेन्नई नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (12615) पांच घंटे की देरी से चल रही है।
- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) 3 घंटे की देरी से चल रही है।
- हैदराबाद नई दिल्ली तेलंगाना (12723) चार घंटे की देरी से चल रही है।
- हबीबगंज नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस (12155) दो घंटे की देरी से चल रही है।
- गीता जयंती एक्प्रेस (11841) पांच घंटे की देरी से चल रही है।
- जम्मू तवी नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12426) ढाई घंटे की देरी से चल रही है।
- गोल्डेन टेंपल मेल (12904) तीन घंटे की देरी से चल रही है।
यह भी देखें: Indian Railway: जोधपुर मंडल के नवा सिटी- कुचमन के बीच कार्य के चलते बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications