फारुक अब्दुल्ला की जीभ काटने वाले को 21 लाख रुपए के इनाम की घोषणा

ई दिल्ली। भारत में एक नया चलन शुरू हुआ है, बैंक अकाउंट में चाहे पांच हजार रुपए हो लेकिन लोगों को इनाम लाखों करोड़ों रुपए देने की जाती है। कभी उंगली काट देने, सिर काट देने तो कभी जीभ काट देने पर इनाम की घोषणा की जाती है। इस बार जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला की जीभ काटने वाले को 21 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा चंडीगढ़ के एक संगठन ने की है, उसने ऐलान किया है कि पाकिस्तान के समर्थन में बयान देने वाले अब्दुल्ला ने देश का अपमान किया है और वह आरएसएस के खिलाफ बोल रहे हैं।

farooq abdullah

संगठन के प्रमुख ने मांग की है कि फारुक अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया जाए, उन्होंने अपने बयान से ना सिर्फ पाकिस्तान का समर्थन किया है बल्कि भारत का अपमान किया है। संगठन का कहना है कि फारुक अब्दुल्ला देशद्रोही हैं और केंद्र सरकार को उन्हे मुहैया कराई गई जेड प्लस सेक्युरिटी को वापस ले लेना चाहिए, जो भी फारुक अब्दुल्ला की जीभ काटकर लाएगा उसे 21 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में फारुक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान कमजोर नहीं है और उसने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, वह भारत को जम्मू कश्मीर के उस हिस्से को अपने कब्जे से कभी भी भारत को नहीं देगा जो उसके पास है। उन्होंने कहा था कि देश विरोधी नारो से ना कभी देश टूटा था और ना ही कभी टूटेगा। गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा भाजपा के मुख्य मीडिया को-ऑर्डिनेटर सूरज पाल अमू ने कहा था कि मैं मेरठ के उस व्यक्ति को बधाई देना चाहता हूं जिसने दीपिका पादुकोण और भंसाली का सिर काटने वाले को 5 करोड़ रुपए का इनाम देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जो भंसाली और दीपिका का सिर कलम करेगा उसे 10 करोड़ रुपए का इनाम देंगे और उसके परिवार का भी पूरा खयाल रखेंगे। सूरज ने पद्मावती फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह को धमकी दी थी कि अगर तूने अपने शब्द वापस नहीं ले तो मैं तेरी टांगों को तोड़के तेरे हाथ में दे दूंगा।

इसे भी पढ़ें- Padmavati Controversy: भाजपा नेता का भड़काऊ बयान, 'एक-एक स्क्रीन को आग लगाने की ताकत है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+