बढ़ी मुश्किलें: बाबा रामदेव के पतंजलि विवि से छात्रा लापता

हरिद्वार। एक ओर बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मुकदमे दर्ज हुए हैं और बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर बदनाम करने का आरोप लगाये हैं वहीं दूसरी ओर एक और खबर से बाबा रामदेव के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। खबर है कि बाबा रामदेव के पतंजलि विश्वविद्यालय से योग विज्ञान बीएससी, प्रथम वर्ष की एक छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई है, कहा जा रहा है कि दिल्ली की निवासी यह छात्रा पतंजलि के हॉस्टल में रहा करती थी।

लड़की के गायब होने की खबर पुलिस ने ही मीडिया को दी जिससे विश्वविद्यालय समेत पूरे हरिद्वार में हड़कंप मच गया है। विवि के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है कि वह शहर से बाहर हैं ऐसे में वह मामले की सत्यता नहीं जानते हैं।

ऐसे में गायब छात्रा के पिता विनोद कुमार ने उनकी बेटी को खोजने में विवि प्रशासन से मदद नहीं मिला। प्रशासन का रवैया काफी ढीला-ढाला है। जबकि प्रशासन ने कहा है कि वह लड़की के पिता के ही अनुरोध पर मामले को गुप्त रखे हुए थे। उनकी लड़की विवि के अंदर से गायब नहीं हुई है बल्कि अपने घर से निकली थी लेकिन विवि नहीं पहुंची ऐसे में प्रशासन क्या कर सकता है?

मालूम हो कि इस मामले में बाबा रामदेव की ओऱ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन अपने खिलाफ आयी खबरों परउन्होंने एक बार फिर से सारा आरोप कांग्रेस पर मढ़ दिया। एक बार फिर से बाबा रामदेव ने कहा, "मैं एक अपराधी की तरह पेश किया जा रहा हूं। यह पिछली कुछ घटनाओं से स्पष्ट हुआ है कि मेरा उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और मुझे निशाना बनाया जा रहा है।"

रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पतंजलि आश्रम में देह व्यापारियों को प्रवेश कराने की कोशिश कर रही है, जिन्हें बाद में पकड़ा गया और उन्हें आरोपी के रूप में पेश किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+