केरल में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, पानी भरने के कारण कोच्चि एयरपोर्ट बंद

अलापुझा। केरल में हो रही लगातार बारिश के कारण काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। अलापुझा और कोट्टायम जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सड़कें पानी से लबालब हैं और लोगों को घुटने तक पानी में रोजमर्रा के काम के लिए बाहर निकलना पड़ रहा है। वहीं, भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण अब तक 20 लोगों के मरने की खबर है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: एडीजी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की फूलों की वर्षा, विवाद बढ़ने पर कहा- 'धार्मिक रंग न दें'

20 people dead in Kerala in flooding and landslides after heavy and incessant rains

केरल में मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण केरल के कई जिले डूब गए हैं और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, मलाप्पुरम में गुरूवार को भूस्खलन की घटना में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा दफन हो गए।

वहीं, इडुक्की बांध का गेट खोले जाने के कारण लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ने की संभावना है। इडुक्की बांध 26 सालों के बाद खोला गया है और बताया जा रहा है कि इस कारण केरल के हजारों लोग प्रभावित होंगे। परावुर इलाके में 100 से अधिक घरों को खाली कराया जा चुका है। इर्नाकुलम में राहत और बचाव कार्य जारी है और लोगों को नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

केरल के सीएम पिनरई विजयन ने बताया कि एनडीआरएफ की 3 टीम पहुंच चुकी है और 6 अतिरिक्त टीमों को भी बुलाया जा रहा है ताकि राहत और बचाव कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि सेना से भी मदद मांगी गई है। बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए राज्य में होने वाली नेहरु ट्रॉफी बोट रेस रद्द कर दी गई है। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरने के कारण उसे बंद कर दिया गया है। इस एयरपोर्ट से कोई भी परिचालन नहीं हो रहा है।

पेरियार नदी पर बने इडुक्की बांध के गेट खोले जाने के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं। केरल में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है। पलक्कड़-पोडनूर सेक्शन में पटरियों पर पानी भरने के कारण रेल सेवाएं बाधित हुई हैं।

ये भी पढ़ें: 7th Pay commission: ...तो इसलिए नहीं होगी आपकी सैलरी में बढ़ोतरी,जानिए क्या है वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+