दो पत्नियों की हत्या कर, तीसरी बीबी के संग फरार हुआ युवक
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में डबल मर्डर की सनसनीखेज बारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी दो पत्नियों की हत्या कर उनके शवों को घर में बंद कर फरार हो गया। गुरुवार को मकान से बदबू आने पर मामला सामने आया। घर से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब उस घर को खोला तो घर में दो महिलाओं के शव पड़े मिले। दोनों की हत्या चुन्नी से गला दबाकर की गई। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक साथ मिली दोनों की लाश
दरअसल सौरभ विहार की गली नंबर 7 के एक घर में जमशेद आलम नाम का एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और एक बेटे के साथ रहता था। जमशेद आलम अपनी पत्नियों और बेटे के साथ पिछले दो-तीन महीने से यहां एक किराए के घर में रहता था। मकान से गुरुवार को तेज दुर्गंध आ रही थी। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने कमरे का ताला तोड़ा तो देखा कि अंदर दो महिलाओं के शव पड़े थे। शव सड़ चुके थे। लोगों ने बताया कि जमशेद आलम के परिवार को आखिरी बार बुधवार को देखा था।

तीसरी बीबी ओऱ बेटे के साथ फरार हुई शख्स
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि जमशेद अक्सर दोनों पत्नियों से झगड़ा करता था। जांच में मालूम हुआ कि जमशेद की तीसरी बीवी भी है। वह महिला भी गायब बताई जा रही है। इसलिए माना जा रहा है कि वह अपनी तीसरी बीवी और बेटे के साथ फरार है। पुलिस की माने तो दोनों महिलाओं की हत्या बुधवार रात को की गई है, लेकिन गर्मी की वजह से बदबू आने लगी। जिसके चलते यह मामला गया।

मर्डर से पहले खिलाई थी बेहोशी की दवा
पुलिस के मुताबिक, घर में सब्जी बनी हुई थी। माना जा रहा है कि जमशेद ने सब्जी में बेहोशी की दवा मिलाई होगी, जिसे खाने के बाद दोनों महिलाएं बेसुध हो गईं। इसके बाद उसने गला घोटकर उनकी हत्या कर दी। दोनों महिलाओं की पुलिस अभी तक शिनाख्त नहीं कर पाई है। केस दर्ज कर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications