Karnataka Road Accident : तुमकुरु में पलटी बस, 2 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
कर्नाटक के तुमकुरु के सिरा-बुक्कापटना राज्य हाईवे के पास कल रात बस पलटने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुरु के सिरा-बुक्कापटना राज्य हाईवे के पास कल रात बस पलटने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि वे टोविनेकेरे से मालिगी हट्टी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
सभी घायलों को सिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरा पुलिस थाने में इस मामले को दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications