कोरोना वायरस के 2 और मरीज मुंबई में भर्ती, मंत्रियों ने की हाई लेवल मीटिंग

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुंबई में आज फिर से दो लोगों को भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोनों लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 पहुंच चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मौजूदा स्थिति को लेकर आज केंद्र सरकार के मंत्रियों ने हाई लेवल बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई, साथ ही इसके कोरोना वायरस से निपटने के लिए क्या रोकधाम की जा रही है इसकी समीक्षा की गई।

meet

बैठक के दौरान कोरोना वायरस से निपटने के लिए रोकधाम और प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसमे लोगों को यात्रा को लेकर जो सुझाव दिए गए, एडवायजरी जारी की गई उसकी जानकारी दी गई। 10 मार्च को भी दो एडवायजरी जारी की गई, इसकी भी जानकारी इस बैठक में दी गई। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 50 के पार है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 60 पहुंच चुकी है। हाल ही में दिल्ली और राजस्थान में 1-1 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की जानकारी सामने आई थी। बता दें कि कर्नाटक में चार और महाराष्ट्र में दो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और पंजाब में भी एक-एक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लोग चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी की यात्रा करने से बचें। साथ ही मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि गैर जरूरी विदेश यात्रा से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+