J&K: LOC पर घुसपैठ की कोशिश रहा आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू संभाग के राजौरी जिले में सेना ने बुधवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, जबकि दो घुसपैठिए को जिंदा पकड़ने में सफल रहे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा देखने को मिला है। पाकिस्तानी आतंकी बरसात और अंधेरे का फायदा उठाकर भारत की सीमा में लगातार दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं।

2 intruders were caught near Line of Control in RajouriS Lam sector
राजौरी एसएसपी योगल मनहास ने बताया कि, राजौरी के लाम सेक्टर में बुधवार को तड़के सेना को एलओसी पर हलचल देखने को मिली। पहले से सतर्क सेना के जवानों ने जब पता लगाने की कोशिश की तो घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक आंतकी ढेर हो गया, जबकि दो आतंकी को पकड़ने में सफल हो गए।

एसएसपी राजौरी ने बताया कि, मारे गए आतंकवादी को पोस्टमार्टम कर उसके शव को चक्कन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर पाकिस्तान सेना को सौंप दी गई। बता दें कि बरसात के सीजन में पुंछ , राजौरी और सांबा सेक्टर में कई नालों में लंबी-लंबी झाड़ियां उग आती हैं। आंतकी इन्ही नालों के जरिए भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं।

इससे पहले, आतंकियों ने दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में सेना की टीम पर हमला किया है। ये हमला पुलवामा के लासीपोरा में हुआ है और हमले के बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। सेना ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। पुलवामा में सेना ने सोमवार को सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया था जिसमें यहां के 20 गांवों को घेर लिया गया था। मंगलवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया था। उस हमले में चार जवान घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+