समुद्र में फिर दिखा संदिग्ध बोट, कोस्ट गार्ड की फायरिंग में 2 मछुआरे घायल
नयी दिल्ली। केरल से सटे समुद्र में एक बार फिर से संदिग्ध नाव दिखा। संदिग्ध नाव को देखते हुए कोस्ट गार्ड ने उसपर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 2 मछुआरे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गश्त लगाते वक्त कोस्ट गार्ड को विहिंगम हार्बर से 5-6 नॉटिकल मील दूर पर एक संदिग्ध बोट दिखी। कोस्ट गार्ड के जवानों ने बोट को रुकने का संकेत दिया और उन्हें अपने पहचान बताने को कहा, लेकिन जवानों के कहने पर बोट नहीं रुकी। नाव ने रुकने के बजाए अपना स्पीड और बढ़ा लिया, जिसके बाद कोस्ट गार्ड के जवानों ने इसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग के बाद नाव रुकी तो जवानों ने देखा कि इस पर सवार दो मछुआरों को गोली लगी है। फौरन घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बोट पर सवार मछुआरे तमिलानाडु के कन्याकुमारी जिले के रहने वाले हैं। सुरक्षाबल ने इस नाव को कोस्टल पुलिस के हवाले कर दिया है। सुरक्षा जांच में मदद न करने की वजह से मछुआरों पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications