घर के बाहर पेशाब करने से रोकने पर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
नई

आरोपियों के पिता को लीलू ने मारा था थप्पड़
दरअसल लीलू और उसकी पत्नी पिंकी रविवार रात इलाके में लाइट चले जाने के चलते घर के बाहर बैठे थे। इतने में 65 साल का शख्स उनके घर के बाहर सड़क किनारे पेशाब करने लगा। लीलू ने उसे रोका और बहस में थप्पड़ जड़ दिया। इतने में बुजुर्ग के दोनों बेटे वहां पहुंच गए। लीलू और दोनों लड़कों के बीच बहस इतनी गर्मायी की उन्होंने लीलू को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई।

सिर पर मारा सीमेंट का स्लैब और हो गई मौत
दोनों आरोपी भाइयों में से एक ने बहस और झगड़े के बीच सड़क से एक सीमेंट का स्लैब उठाया और लीलू के सिर पर दे मारा। वह लीलू को तब तक मारता रहा जबतक वह पूरी तरह से बेहोश नहीं हो गया। लीलू को आनन फानन में एम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बता दें कि लीलू पर लूट और चोरी के कई मामले दर्ज थे।

घर के बाहर गिरा पानी तो कर दी हत्या
बता दें कि छोटी सी बात पर हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं। कुछ समय पहले दिल्ली के महिपालपुर में एक महिला को उसके पड़ोसी ने सिर्फ इसलिए जान से मार दिया क्योंकि घर में बरतन धोते हुए उसका पानी घर के बाहर आ रहा है। इसपर दोनों में बहस हुई और शख्स ने महिला की हत्या कर दी।
यह












Click it and Unblock the Notifications