#Mumbaibombblast: सजा के बाद बोला अबू सलेम-मेरी जान को खतरा, दिल्ली जेल में ट्रांसफर करो
नई दिल्ली। मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में विशेष टाडा अदालत ने गुरूवार को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई। गुरूवार को विशेष टाडा अदालत ने उसे इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड मानते हुए 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
इसके साथ ही ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान को फांसी और करीमुल्लाह शेख को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, एक अन्य दोषी मुस्तफा दोसा का दिल का दौरा पड़ने से पहले ही मौत हो चुकी है।
अबू सलेम ने अदालत में कहा कि मेरी जान को खतरा
कोर्ट के फैसले के बाद अबू सलेम ने अदालत में कहा कि मेरी जान को खतरा है, मैं जेल में अकेला नहीं रह सकता। अबू सलेम ने कोर्ट से दिल्ली जेल में ट्रांसफर करने की अपील की। उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर करवाने की भी कोर्ट से मांग की है।
Recommended Video


आपको बता दें कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि धमाकों में 27 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हुई थी। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। साल 2015 में याकूब मेमन को फांसी की सजा दी गई थी।













Click it and Unblock the Notifications