Love Story: अबू सलेम-मोनिका बेदी: फिर तेरी कहानी याद आई...

मोनिका बेदी ने अक्सर अपने इंटरव्यू में कहा है कि वो अबु सलेम के साथ वर्षों तक रहीं जरूर, लेकिन उन्होंने अबु से कभी शादी नहीं की।

मुंबई। 12 मार्च, 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के केस में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।इसके साथ ही विशेष टाडा अदालत ने उसके साथी करीमुल्लाह शेख को भी उम्रकैद की सजा देते हुए 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक अन्य दोषी मुस्तफा दोसा का दिल का दौरा पड़ने से पहले ही मौत हो चुकी है। मुंबई विस्फोट के 24 साल बाद अदालत ने अबू सलेम सहित छह लोगों को दोषी करार दिया था, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया था।

अब जब बात अबू सलेम की चली है, तो लोगों ने उसकी जिदंगी के उन पन्नों को भी पलटने की कोशिश की है, जिन्हें वक्त की धूल ने धूमिल कर दिया था, ऐसे ही एक पन्ने पर जिक्र है बॉलीवुड की बेपनाह मल्लिका मोनिका बेदी का, जो फिल्मों में एक फुलझड़ी की तरह आईं, चमकीं और फिर एकदम से गायब हो गईं और एक दिन वो तब दुनिया के सामने आईं जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

काफी संगीन आरोप

काफी संगीन आरोप

तब उनके साथ हाथों में हड़कड़ी पहने अबू सलेम था और वो नजरें निजी किए हुए काले बुर्के में लिपटी हुईं थी, उन पर काफी संगीन आरोप लगे थे तब लोगों के सामने ये राज खुला था कि वो अबू सलेम की माशूका हैं और ये लवस्टोरी एक गलतफहमी में शुरू हुई थी। गलतफहमी मोनिका को थी, जिसे इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं था कि वो जिसे प्यार कर रही हैं, वो एक शातिर अपराधी है। फिल्मफेयर.कॉम और इंडिया-फॉरम्स.कॉम पर प्रकाशित अपने इंटरव्यू में मोनिका ने अपनी प्रेमकहानी के बारे में काफी कुछ बताया था।

अपना नाम आर्सलन अली बताया था

अपना नाम आर्सलन अली बताया था

साल 1998 में मोनिका ने पहली बार अबू सलेम से बात की थी, ये एक औपचारिक बातचीत थी। उन्हें फोन पर अबू की ओर से दुबई में एक स्टेज शो में करने के लिए ऑफर मिला था जिसे मोनिका ने स्वीकार लिया था और इसी शो के दौरान वो पहली बार अबू से मिलीं। तब अबू ने उन्हें अपना नाम आर्सलन अली बताया था और कहा था कि वो एक कारोबारी है।

जहां सिर्फ और सिर्फ नफरत थी

जहां सिर्फ और सिर्फ नफरत थी

धीरे-धीरे ये मुलाकात बढ़ने लगी, दोनों काफी करीब आ गए, इस दौरान मोनिका को लगा कि सलेम काफी केयरिंग और समझदार इंसान हैं, जो अच्छे लाइफ पार्टनर बन सकते हैं। यही सब सोचकर वो उनके साथ चलने लगीं, बिना उसके जीवन का काला सच जाने और फिर आयी 18 सिंतबर 2002 को आई वो तारीख, जब दोनों पुर्तगाल में अरेस्ट हुए और मोनिका के ऊपर वज्र गिर पड़ा, उन्हें उसके जीवन का वो काला सच पता चला, जहां सिर्फ और सिर्फ नफरत थी।

जिंदगी में आगे निकल गई हैं...

जिंदगी में आगे निकल गई हैं...

अबु सलेम अब जहां अपने गुनाहों की सजा भुगत रहा है वहीं मोनिका बेदी अपने हिस्से की सजा काटकर रुपहले परदे पर कमबैक कर चुकी हैं। आपको बता दें कि मोनिका को फर्जी पासपोर्ट के लिए सजा हुई थी। मोनिका का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में आगे निकल गई हैं।

शादी पर सस्पेंस?

शादी पर सस्पेंस?

पंजाब के होशियारपुर से मोनिका का परिवार ऩार्वे शिफ्ट हो गया है। मोनिका बेदी ने अक्सर अपने इंटरव्यू में कहा है कि वो अबुू सलेम के साथ वर्षों तक रहीं जरूर, लेकिन उन्होंने अबू से कभी शादी नहीं की। वहीं, सलेम ने मीडिया को बताया था कि मोनिका से उसकी शादी साल 2000 में लॉस एंजिल्स की एक मस्जिद में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+