यूएई से पकड़ा गया आतंकी अबु बक्र, मुंबई ब्लास्ट के बाद से था फरार

मुंबई, 04 फरवरी: भारतीय एजेंसियों बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी और दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी अबु बक्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र की 29 साल से तलाश चल रही थी, जिसको अब यूएई में दबोचा है। खबरों की मानें तो अब आतंकी अबु बक्र को यूएई से भारत लाया जाएगा।

1993 Mumbai blast

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में चल रहे एक बड़े ऑपरेशन के तहत भारतीय एजेंसियों ने ​​1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में शामिल भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक को पकड़ने में कामयाबी हालिस की है। याद रहे कि मुंबई में अलग-अलग जगहों पर सिलसिलेवार तरीके से हुए 12 धमाकों में 257 बेकसूर लोगों की जान गई थी। वहीं 713 लोग घायल हुए थे।

भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर पकड़ गए आतंकवादी का नाम अबू बक्र है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हथियारों और विस्फोटकों के ट्रेनिंग के साथ-साथ सीरियल ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए आरडीएक्स की लैंडिंग और दुबई में दाऊद इब्राहिम के आवास पर साजिश और योजना बनाने में शामिल था। अबू बक्र, जो 1993 के बम धमाकों का प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक कहा जाता है, वो संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था। उसे हाल ही में यूएई में भारतीय एजेंसियों के खुफिया इनपुट पर पकड़ा गया था।

बता दें कि आतंकी को साल 2019 में एक बार गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वह कुछ दस्तावेज मुद्दों के कारण खुद को संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों की हिरासत से मुक्त करने में कामयाब रहा था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय एजेंसियां ​​बक्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में हैं। भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल होने के लगभग 29 साल बाद अबू बक्र को यूएई से वापस लाने के बाद आखिरकार भारत में कानून का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि 1997 में उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+