..जब ट्रैक्टर पर चढ़कर रितेश देशमुख-जेनेलिया ने किया धमाकेदार डांस, 17 साल बाद सीन किया रिक्रिएट, देखें Video
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी मोस्ट एडोरेबल जोड़ी में गिनी जाती है। शादी के 7 साल बाद भी दोनों किसी फ्रेश पेयर से कम नहीं लगते। अक्सर दोनों मस्ती करते स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में दोनों एक बार फिर से मस्ती करते दिखे, जहां उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के गाने पर डांस करते हुए सीन को रिक्रिएट किया है। दोनों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल 17 साल पहले रितेश और जेनेलिया की फिल्म तुझे मेरी कसम' आई थी। दोनों ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। 17 सालों के बाद दोनों ने इस फिल्म के टाइटल सांग को रिक्रिएट किया है। दोनों खेत में ट्रैक्टर के ऊपर बैठकर मस्ती करते दिख रहे हैं। दोनों गाने की पर डांस कर रहे हैं। वहीं उन्होंने एक और वीडियो बनाया है इसमें रितेश रेड शर्ट में और जेनेलिया पिंक सूट में बरगद के पेड़ के नीचे नजर आ रहे हैं इन दोनों वीडियोज में दोनों की जोड़ी बेमिसाल लग रही है।
View this post on Instagram17 years of “Tujhe Meri Kasam”.. My first film- It has my heart quite literally @riteishd❤️
A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on
आपको बता दें कि रितेश से शादी करने के बाद जेनेलिया ने फिल्मों से दूरी बना ली। वहीं रितेश बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी फिल्मों में काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हाउसफउल 4 रिलीज हुई। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों में बागी 3 की चर्चा है इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड रोल में है ।












Click it and Unblock the Notifications