हैवानियत की हदबंदी खत्‍म: काट डाला 17 दिन के मासूम बच्‍चे का प्राइवेट पार्ट

जयपुर। पारिवारिक रंजिश क्‍या इस कदर हो सकती है कि उसका शिकार महज 17 दिन के मासूम बच्‍चे को बनाया जाए। सोच कर शरीर में सिहरन मच जाती है लेकिन राजस्‍थान में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जयपुर में एक परिवार के बीच पारिवारिक रंजिश चल रही थी जिसके चलते 17 साल के मासूम बच्‍चे का प्राइवेट पार्ट काट डाला। बच्‍चे को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्‍टरों का कहना है कि पांच साल से पहले बच्‍चे को ठीक नहीं किया जा सकता।

17-day boy’s private part chopped off due to 'family rivalry' in Rajasthan

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक जयपुर के बजाज नगर इलाके में रहने वाले एक परिवार का अन्‍य परिवार से झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने बच्‍चे के माता-पिता को दांपत्‍य जीवन बर्बाद करने की धमकी दी थी। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया, 'मैं बच्चे को एक कमरे में सुलाकर कुछ काम कर रही थी, तभी उसके रोने की आवाज गई। मैं कमरे में पहुंची तो पाया कि उसका पूरा शरीर खून से लथपथ है।

पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब साफ-सफाई की तो मैं खुद बेसुध हो गई। हम बेटे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कहा कि जब तक बच्चा 5 साल का नहीं हो जाता है, तब तक इसे ठीक नहीं किया जा सकता। फिर हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।' बच्चे के पिता अखिल जैन ने कहा, 'मैं 27 नवंबर को ऑफिस के काम से बांसवाड़ा गया था। जब वापस आया तो मेरी पत्नी ने पूरे वाकये के बारे में बताया। खून से लथपथ बच्चे को घर वाले करीब के एसएमस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बच्चे को दो दिनों तक सर्जिकल आईसीयू में रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+