यूके के 160 नागरिक विशेष विमान से लंदन भेजे गए, ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने कहा- शुक्रिया
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद भारत में फंसे 160 ब्रिटिश नागरिकों को रविवार को लंदन भेज दिया गया। ब्रिटिश एयरवेज के विशेष विमान के जरिए कोलकाता से दिल्ली होते हुए उन सभी लोगों को लंदन भेजा गया। इन लोगों की वापसी के बाद ब्रिटिश डिप्टी हाईकमिश्नर ने कहा कि हमने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में फंसे ब्रिटेन के नागरिकों को ब्रिटिश सरकार की ओर से भेजे गए विशेष विमान से वापस भेज दिया। हमने 160 ब्रिटिश नागरिकों को कोलकाता से दिल्ली होते हुए लंदन भेजा। उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार, स्थानीय प्राधिकरण, कोलकाता एयरपोर्ट और होटल होलीडे का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सहायता की।

केंद्र सरकार ने कुछ समय लॉकडाउन के बाद भारत में फंसे विदेशी नगारिकों को उनके देश वापस भेजने का फैसला किया था। गृह मंत्रालय ने इस सबंध में कहा था कि कई देशों ने भारत से अपने नागरिकों को निकालना चाहते हैं, इस पर हम उनको सहयोग करेंगे। ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान समेत कई देशों के नागरिक अब तक अपने देश वापस जा चुके हैं। विशेष विमानों के जरिए अपने नागिरकों को सरकारें निकाल रही हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 25 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान किया था। 14 अप्रैल को इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। लॉकडाउन के भी पहले ही सभी उड़ाने रोक दी गई थीं। इसके अलावा रेल और बस सेवा भी बंद है। ऐसे मे विदेशी नागरिक भी जहां थे, वहीं फंस गए।
We've helped repatriate stranded British nationals from East & Northeast India in a charter flight organised by UK govt. Today, we helped send back 160 British nationals in this charter flight from Kolkata to London via Delhi: Nick Low, British Deputy High Commissioner to Kolkata pic.twitter.com/JmWrWOI5ia
— ANI (@ANI) April 19, 2020
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 16,116 मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं कोरोना से अब तक 519 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,324 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की कोरोना संक्रमण से हुई है। इस समय देश में कोरोना के 13295 एक्टिव केस हैं। जिन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 2302 लोग अभी तक संक्रमण के बाद ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications