नेपाल: अर्घाखांची जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से 16 यात्रियों की मौत
नई दिल्ली। नेपाल के अर्घाखांची जिले में यात्रियों से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस चालक के नियंत्रण खो देने के बाद गाड़ी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सफर कर रहे 16 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंच कर राहत बचा का कार्य शुरू किया, मौके पर पुलिस की टीम और एंबुलेंस भी पहुंच गई है।













Click it and Unblock the Notifications