उत्कृष्ट जांच करने वाले 151 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गृह मंत्री पदक, 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल

नई दिल्ली, 12 अगस्त: इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जांच में उत्कृष्टता के लिए 151 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री पदक प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में CBI के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, MP पुलिस और यूपी पुलिस के 10-10, केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के 8-8 और अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

HM

दरअसल गृह मंत्रालय हर साल जांच के मामले में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री पदक देता है। इसके लिए इस साल की शुरुआत में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य जांच एजेंसियों से पुलिसकर्मियों के नाम मांगे गए थे। 30 अप्रैल तक जिन पुलिसकर्मियों के नाम मिले, उनमें से 151 का चयन इस पदक के लिए किया गया है। पिछले साल भी 152 पुलिसकर्मियों को ये पदक दिया गया था, जिसमें 28 महिला पुलिस अधिकारी शामिल थीं। उससे पहले 2020 में 121 पुलिसकर्मियों को ये पदक दिया गया।

2018 में हुई थी शुरुआत
वैसे तो आतंकियों, अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन चलाने वाले अधिकारियों और जवानों को तो हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन अपराध की अच्छे से जांच कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को कोई सम्मान नहीं मिलता था। ऐसे में 2018 में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस पुरस्कार की शुरुआत की, जिसमें पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+