दिल्ली: चेन स्नेचिंग के दौरान बुजुर्ग को बचाने आए नारियल पानी वाले को बदमाशों ने मारी गोली

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कस पाने में नाकाम साबित हो रही है। इसका ताजा मामला शालीमार बाग इलाके में सामने आया है। यहां दो हथियारबंद बदमाशों ने पार्क के बाहर एक शख्स के सोने की चेन लूटने की कोशिश की। पास ही नारियल बेच रहा लड़का पीड़ित की मदद के लिए पहुंचा। उसने एक बदमाश को दबोच भी लिया था, लेकिन बदमाश के दूसरे साथी ने उसे गोली मार दी।

दिल्ली: चेन स्नेचिंग के दौरान बुजुर्ग को बचाने आए नारियल पानी वाले को बदमशों ने मारी गोली

इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल लड़के को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लड़के के कंधे में गोली लगी है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि BW ब्लॉक निवासी प्रवीण जैन सुबह की सैर करने निकले थे। सैर करते हुए वह रामबाग पार्क के पास पहुंचे। पार्क के बाहर रोहित (15) नारियल बेच रहा था।

प्रवीण वहां खड़े होकर नारियल पानी पीने लगे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। झपटमारी के दौरान बदमाशों की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे दोनों बदमाश बाइक सहित सड़क पर गिर गए। यह देखकर रोहित बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ा। उसने एक बदमाश को दबोच भी लिया था। अपने साथी को मुसीबत में देखकर दूसरे बदमाश ने रोहित को गोली मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+