3 साल की रुकी सैलरी मांगने पर 15 साल की लड़की की हत्या, 12 टुकड़ों में काटकर शव नाले में फेंका

देश की राजधानी दिल्ली तीन साल से नहीं मिली सैलरी का मांग करने पर एक 15 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। एक बिजनेसमैन के घर में काम कर रही इस लड़की की लाश दो हफ्ते पहले एक नाले में पड़ी मिली थी। शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के बैग में डालकर नाले में फेंक दिया गया था।

Murder

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली तीन साल से नहीं मिली सैलरी का मांग करने पर एक 15 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। एक बिजनेसमैन के घर में काम कर रही इस लड़की की लाश दो हफ्ते पहले एक नाले में पड़ी मिली थी। शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के बैग में डालकर नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में नांगलोई के मंजीत कालरा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अच्छी नौकरी का झांसा देकर लड़की को झारखंड से दिल्ली लेकर आया था।

बिजनेसमैन देता था पूरी तनख्वार, लेकिन...

बिजनेसमैन देता था पूरी तनख्वार, लेकिन...

दिल्ली पुलिस ने 15 साल की लड़की की हत्या का गुत्थी सुलझा ली है, जिसका शव टुकड़ों में नाले में पड़ा मिला था। पुलिस को दो हफ्ते पहले बाहरी दिल्ली में नाले में एक लड़की का शव मिला जिसे 12 टुकड़ों में काटकर फेंका गया था। लड़की की पहचान झारखंड की सोनी कुमारी के तौर पर हुई है जो दिल्ली के इस्ट कैलाश में एक बिजनेसमैन के घर काम कर रही थी। लड़की की सैलरी 6500 रुपये थी, लेकिन उसे तीन साल से तनख्वाह से एक रुपया भी नहीं दिया गया था। बिजनेसमैन उसे पूरी तनख्वाह देता था लेकिन ये सारे पैसे लड़की को दिल्ली लेकर आने वाले लोग हड़प लेते थे।

अच्छी नौकरी का झांसा देकर लाए थे दिल्ली

अच्छी नौकरी का झांसा देकर लाए थे दिल्ली

जब लड़की ने तीन साल बाद पैसों की मांग की तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मे इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि इस मर्डर में मंजीत कालरा, कार्केटा, साहु और गौरी शामिल हैं। ये तीनो ही कोई प्लेसमेंट एजेंसी नहीं चलाते हैं और झारखंड जैसी जगहों से मानव तस्करी के जरिये लड़कियों को अच्छी नौकरी का वादा कर दिल्ली बुलाते हैं और फिर घरों में नौकरानी का काम देते हैं।

12 टुकड़ों में शव काटकर नाले में फेंका

12 टुकड़ों में शव काटकर नाले में फेंका

पुलिस ने बताया, 'लड़की पर आरोपियों का 2 लाख से ज्यादा रुपया बकाया था। जब उसने अपने पैसों की डिमांड की और कहा कि उसे घर जाना है तो आरोपी डर गए। उन्हें लगा कि वो पुलिस को इस बारे में न बता दे। 3 मई को आरोपी उसे घर भेजने के बहाने बिजनेसमैन के घर से लाए और फिर दिल्ली के नांगलोई में एक घर में ले गए। वहां उन्होंने सबसे पहले सिर पर वार किया फिर गले पर। इसके बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्लास्टिक बैग में डालकर मियांवाली में एक नाले में फेंक दिया।'

2500 घर खंगालने के बाद आरोपी हुए गिरफ्तार

2500 घर खंगालने के बाद आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस मे तकरीबन 2500 घर खंगाले तब जाकर आरोपियों का घर उनके हाथ लगा। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अपनी एक टीम झारखंड भी भेजी जहां से कार्केटा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंजीत कालरा को नांगलोई से गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: प्‍यार में पड़कर पाक के लिए जासूसी करती थीं पूर्व डिप्‍लोमैट माधुरी गुप्‍ता, आज होगी सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+