हैदराबाद :15 नाबालिग बाल सुधार गृह से हुए फरार, सोशल पर VIDEO हो रहा वायरल

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सैदाबाद में स्थित एक बाल सुधार गृह से 15 कैदियों के भाग जाने का मामला सामने आया है। यह सभी कैदी रविवार तड़के कमरे की खिड़की की रॉड तोड़कर फरार हो गए। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुजेट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कप मचा गया। पुलिस सभी कैदियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सुधरा गृह के प्रमुख समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जेल से भागे दो बाल कैदी वापस लौटे

जेल से भागे दो बाल कैदी वापस लौटे

सामने आए घटना के वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि, एक एक करके 15 लड़के सुधार गृह से बाहर आ रहे हैं। जिनमें से कुछ बाहर ने के बाद सड़क पर कपड़े पहने दिख रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, फरार हुए नाबालिग कैदियों में से 10 रंगा रेड्डी से , चार हैदराबाद और एक महाबूब नगर का रहने वाला है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि, भागे बाल कैदियों में से दो शाम को सुधार-गृह में वापस लौट आए।

सीसीटीवी में दिखे जेल से भागते हुए बच्चे

सैदाबाद बाल सुधार गृह में 100 जुबेनाइल कैदी रखने की क्षमता है। लेकिन फरवरी में नगोल बाल सुधार गृह बंद किए जाने के बाद सैदाबाद बाल सुधार गृह में क्षमता से अधिक बाल कैदियो को रखा गया है। बाल सुधार गृह के मेन गेट हमेशा ही बंद रहता है। वहीं इसके गेट पर तीन गार्ड का पहरा रहता है। इस पूरे कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगी हुए हैं। बाल सुधार गृह में बच्चों को बड़ी जेल में कैदियों की तरह रखा जाता था। बाल सुधार गृह से भागे सभी लड़कों को उम्र 17-18 साल के बीच की बताई जा रही है।

खिड़की पर लगी ग्रिल को कटिंग प्लायर से काटा

खिड़की पर लगी ग्रिल को कटिंग प्लायर से काटा

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे विजुअल के मुताबिक, लड़के आधी रात को बाल सुधार गृह से फरार हुए थे। इनमें से एक लड़क ने जेल से बाहर निकल पास की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल चुराई और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक बाल सुधार गृह की बैरक का खिड़की पर लगी ग्रिल को कटिंग प्लायर से काटा गया था। पुलिस फरार बाल कैदियों को पकड़ने के अभियान चला रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+