Telangana assembly Elections 2018: सीटों के बंटवारे को कांग्रेस गठबंधन ने दिया अंतिम रूप

नई दिल्ली। तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को कांग्रेस गठबंधन ने आज अंतिम रूप दे दिया है। प्रदेश के 119 विधानसभा में से 14 सीट टीडीपी को मिली है। जबकि तेलंगाना जन समिति को 8, सीपीआई को 3 जबकि बचे हुए 93 सीटों पर कांग्रेस पार्टी उम्मीद्वार उतारेगी। बता दें कि इनमें से 74 पर मुख्य चुनाव समीति की क्लीयरेंस मिली चुकी है।

14 TDP, 8 Telangana Jana Samithi, 3 CPI and 93 seats will be contested by Congress in Telangana assembly Elections 2018

बता दें कि कई हफ्तों तक चली बातचीत के बाद सीटों के बंटवारों का ऐलान किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनावों के लिए राजपत्र अधिसूचना 12 नवंबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। तेलंगाना में गठबंधन के सीटों के बंटवारे को लेकर बीच में अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग दावे किए थे। लेकिन आज गंठबंधन सीटों के बंटवारे का ऐलान कर चर्चा पर विराम लगा दिया है।

बीजेपी को हराने एक साथ आए दल
बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए टीडीपी, तेलंगाना जन समिति, सीपीआई और कांग्रेस एक साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। हालांकि अभी इन पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाना बाकी है। लेकिन सीट बंटवारे के बाद उम्मीद है कि उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी जल्दी ही कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh Assembly Election 2018 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+