13 साल की ऑटिस्टिक गर्ल जिया राय ने रचा इतिहास, श्रीलंका के थलाईमन्नार से धनुषकोडी तक 13 घंटे में की तैराकी
चेन्नई, 21 मार्च। तमिलनाडु की 13 वर्षीय ऑटिस्टिक गर्ल जिया राय ने रविवार को एक नया कीर्तिमान रचा है। जिया राय ने रविवार को 13 घंटे में श्रीलंका के थलाईमन्नार से अरिचलमुनाई धनुषकोडी तक तैर कर रिकार्ड बनाया है। डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू के नेतृत्व में भारतीय तट पर एक बड़ी सभा ने उनका स्वागत किया।

गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में 'यंगेस्ट स्वीमर' का मिल चुका है खिताब
जिया तैराकी में अब तक कई रिकार्ड बना चुके हैं जिया का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में 'यंगेस्ट स्वीमर' के नाम से दर्ज है। जिया आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से ग्रसित हैं ऐसे बच्चों को कोई भी बात सामान्य बच्चों की तुलना में देर में समझ आती है।

जिया राम बना चुकी हैं ये वर्ल्ड रिकार्ड
जिया राय इससे पहले बांद्रा मुंबई में वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक लगभग 8 घंटे 40 मिनट में वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। जिया राम को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

पीएम मोदी ने मन की बात में जिया की थी तारीफ
जिया राम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात वहीं आज जब जिया राम ने ये रिकार्ड बनाया तब तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू सम्मान करने पहुंचे थे। में तारीफ कर चुके हैं।

3 घंटे और पांच मिनट का समय में बनाया ये रिकार्ड
जिया ने ये रिकार्ड 13 घंटे और पांच मिनट का समय में बनाया।तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने कहा- जिया राय ने श्रीलंका से भारतीय जल में तैरकर देश का नाम रौशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications