भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर जा रही थी 12 साल की लड़की, पुलिस ने रोका
केरल। मंगलवार की सुबह अपने मां-बाप और रिश्तेदारों के साथ सबरीमाला मंदिर दर्शन करने जा रही 12 साल की एक लड़की को पुलिस ने रोक दिया। हालांकि पुलिस ने उसके पिता और रिश्तेदारों को मंदिर दर्शन करने की अनुमति दे दी। जानकारी के अनुसार 12 साल की एक लड़की तमिलनाडु से भगवान अयप्पा के दर्शन करने पहुंची थी। लड़की के दस्तावेजों में उसकी उम्र का पता चला जिसके बाद उसे बाहर ही रोक दिया गया। केवल उसके पिता को ही मंदिर में जाने दिया। दरअसल मंदिर में दस से 50 साल आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश नहीं देने की परंपरा है।

बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रतिबंधित आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश देने के अपने पिछले आदेश पर रोक नहीं लगाई है, इसके बावजूद शनिवार को आंध्र प्रदेश से 30 लोगों के समूह में शामिल 10 महिलाओं को पम्पा से ही लौटा दिया गया क्योंकि उनकी उम्र 10 से 50 साल के बीच थी।
केरल के कानून मंत्री ए के बालन ने रविवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय की ओर से 28 सितंबर 2018 को सभी उम्र की महिलाओं को सबरीमला मंदिर में प्रवेश देने के आदेश पर 'वस्तुत:' रोक लग गई है और सरकार केवल अदालत के आदेश के आधार पर ही कार्रवाई कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications