मुंबई में 26/11 हमले की 12वीं बरसी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। मुंबई में आज से 12 साल पहले पाकिस्तान से आए आतंकियों ने सड़क पर मौत का तांडव किया था। इस आथंकी हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लोगों की जान बचाने में कई पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत दी थी। मुंबई में 26/11 हमले की 12वीं बरसी पर मृतकों के प्रति महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई श्रद्धांजलि अर्पित की।

Recommended Video

    26/11 Mumbai attack anniversary: Koshiyari, Amit Shah, CM Udhhav ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    mumbai

    बता दें कि इस आतंकी हमले में 174 भारतीय और विदेशी नागरिक मारे गए थे जबकि 300 लोग घायल हुए थे। हाल ही में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने स्वीकार किया था कि मुंबई हमले में पाकिस्तान का हाथ था। पाकिस्तान की ओर से यह भी स्वीकार किया गया था कि मुंबई होटल ताज पर आतंकी हमलों को अंजाम देने वाला आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 11 आतंकी शामिल थे इन लोगों ने ही इस हमले की साजिश को रचा था।

    गौरतलब है पाकिस्तान की ओर से यह लगातार तीसरी सनसनीखेज स्वीकारोक्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए आंतकी हमले को अंजाम देने आए 11 लश्कर ए तैयबा के आंतकियों ने भारत में कहर बरपाया था। इसमें पाकिस्तान के मुल्तान का मोहम्मद अमजद खान उस नाव की खरीद में शामिल था, जिस पर सवार होकर आंतकी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+