देश के 18 साल और उससे अधिक की उम्र के 99% लोगों के बन चुके हैं आधार कार्ड, 111 करोड़ लोग दायरे में
देश में 111 करोड़ लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। इस तरह से देखा जाए तो देश में 18 साल और उससे अधिक की उम्र के 99 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है।

नई दिल्ली। देश में 111 करोड़ लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी है। इस तरह से देखा जाए तो देश में 18 साल और उससे अधिक की उम्र के 99 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से दो साल के अंदर केंद्र और राज्य सरकारों को करीब 36,144 करोड़ रुपए की बचत हुई है। सरकारों को यह बचत गैस सब्सिडी की वजह से हुई है। सरकार ने पहल योजना के तहत यह गैस सब्सिडी शुरू की थी, जिससे पैसे सीधे उपभोक्ताओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में डाले गए। आपको बता दें कि सरकार ने पहल योजना के तहत 2014-15 में 14,672 करोड़ रुपए की बचत हुई थी। इसके अलावा 2015-16 में सरकार को 6,912 करोड़ रुपए की बचत हुई थी। ये भी पढ़ें- सोना 400 रुपए हुआ सस्ता, दो सप्ताह के बाद गिरे इतने दाम
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आधार कार्ड के लिए 47,192 पंजीकरण केन्द्रों के लिए 135 रजिस्ट्रार और 612 पंजीकरण एजेंसियां काम में लगी हुई हैं। यह सभी मिलकर रोजाना 7-8 लाख आवेदनों का निपटारा करते हैं। प्रसाद के अनुसार 31 मई 2014 तक 63.22 करोड़ आधार कार्ड बन चुके थे, जिस समय रोजाना लगभग 3-4 लाख आवेदनों का निपटारा किया जाता था। इसके बाद अक्टूबर 2016 में 5-6 लाख आवेदनों का निपटारा रोजाना होता था। वहीं नोटबंदी के बाद रोजाना 7-8 लाख आवेदनों का निपटारा हो रहा है।















Click it and Unblock the Notifications