कर्नाटक के 11 विधायकों ने अब मंत्रियों के खिलाफ सीएम सिद्दारमैया को लिखा पत्र, जानें क्‍या की है शिकायत

काम नहीं कर पा रहे, मंत्री नहीं दे रहे जवाब: कर्नाटक के 11 विधायकों ने सिद्धारमैया को लिखा पत्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हसिल कर सत्‍ता में आई कांग्रेस सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नही ले रही है। अब प्रदेश के 11 विधायकों ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया से मंत्रियों के खिलाफ शिकायत की है।

कर्नाटक के मौजूदा 11 विधायकों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्‍होंनें उन्हें काम में आ रही समस्याओं से अवगत कराया है। उन्‍होंने शिकायत की है कि वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। अपने क्षेत्र केलोगों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि कैबिनेट में शामिल मंत्री सहयोग नहीं कर रहे हैं।

karnataka-congress-siddaramaia

20 मंत्रियों के खिलाफ की गई है शिकायत

कर्नाटक के 11 विधायकों में गुलबर्गा जिले के कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल समेत 11 अन्‍य और शामिल हैं। इस पत्र में 11 विधायकों ने सीएम को लिखा है कि हम लोगों की मान्यताओं के अनुसार काम करने में असमर्थ हैं। 20 से अधिक मंत्री हमारे निर्वाचन क्षेत्र के काम के संबंध में जवाब नहीं दे रहे हैं।विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्‍हें अपने क्षेत्र के काम संबंधी मैसेज मंत्री तक भेजने के लिए तीसरे व्‍यक्ति से संपर्क करना पड़ता है।

मंत्रियों के कारण लोगों की अपेक्षाओं पर हम फेल हो रहे

विधायकों ने कहा मंत्रियों के इसी रवैये के कारण लोगों की आकांक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही है। जब हमें किसी प्रोजेक्‍ट के लिए धन संबंधी बातचीत मंत्री से करनी होती है तो हमें मंत्री तीसरे शख्‍स के जरिए संदेश भेजते हैं।

हम विधायक हैं फिर भी...

विधायकों ने मंत्रियों के इस बर्ताव पर गुस्‍सा निकालते हुए कहा कि हम अपने क्षेत्र में विधायक हैं इसके बावजूद हमें अपने काम के लिए किसी थर्ड पर्सन से संपर्क करना पड़ता है।

अधिकारियों की भी शिकायत

कर्नाटक सीएम को की गई शिकायत में ये भी कहा गया है कि अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए उनकी सिफारिशों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए जो हमने पत्र दिए हैं उस पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्‍होंने बताया कि उनके क्षेत्र के कोई भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसके साथ ही सीएम से इन 11 विधायकों ने तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+