JK: वानी की मौत के बाद हिंसा भड़की, 11 की मौत, 200 घायल, अमरनाथ यात्रा स्थगित
जम्मू। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद इस समय घाटी में तनाव का माहौल है, हिंसा भड़क गई है जिसके चलते अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 96 सुरक्षाकर्मियों सहित 200 से अधिक लोग घायल हैं।
हालात के मद्देनजर श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया है। सारे श्रद्दालुओं को पठानकोट में रोका गया था लेकिन अब उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच में जम्मू लाया जा रहा है। घाटी में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
वानी के जनाजे में 20,000 से अधिक लोग शामिल हुए
मालूम हो कि पूरे पुलवामा जिले में कर्फ्यू लगाने के बावजूद वानी के जनाजे में शामिल होने के लिए दक्षिणी कश्मीर के त्राल कस्बे में 20,000 से अधिक लोग शामिल हुए जिसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। वानी के जनाजे में शामिल युवाओं ने इस्लाम और कश्मीर की आजादी के समर्थन में नारेबाजी की।
चरमपंथियों का चहेता था वानी
गौरतलब है कि 21 वर्षीय वानी चरमपंथियों का चहेता था और सोशल मीडिया पर उसके हजारों की संख्या में फालोअर थे। वानी को उसके दो सहयोगियों के साथ शुक्रवार को अनंतनाग जिले के बामडोरा (कोकरनाग) गांव में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया गया था।













Click it and Unblock the Notifications