कौन हैं 106 साल के शख्स जिन्होंने 61 बार जीता रेलवे यूनियन का चुनाव, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें संघर्ष की कहानी
गोरखपुर के 106 वर्षीय कन्हैया लाल ने 61वीं बार रेलवे यूनियन के चुनाव में जीत दर्ज की है। कन्हैयालाल के इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
गोरखपुर, 12 सितंबर: गोरखपुर के 106 वर्षीय कन्हैया लाल ने 61वीं बार रेलवे यूनियन के चुनाव में जीत दर्ज की है। कन्हैयालाल के इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। चुनाव जीतने के बाद उन्हें उत्तर पूर्वी रेलवे मजदूर संघ (एनईआरएमयू) का महासचिव नियुक्त किया जाएगा।

सेना में पहले दी सेवा
कन्हैया लाल 1946 में रेलवे ज्वाइन किया था। आजादी मिलने से 10 साल पहले तक उन्होंने सेना में सेवा दी। इसके बाद 1946 में रेलवे ज्वाइन कर लिया। उन्होंने हर साल महासचिव का चुनाव लड़ा।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में होगा दर्ज
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, वह 1981 में सेवानिवृत्त हुए, लेकिन रेल संघ के साथी सदस्यों का प्रतिनिधित्व करना कभी बंद नहीं किया। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के खिताब के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं।

जेपी आंदोलन से प्रेरित हैं कन्हैया लाल
कन्हैया लाल का कहना है कि वे जेपी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण के साथ काम करने से अपनी "प्रेरणा और नैतिक शक्ति" प्राप्त करते हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्हें चार बार बर्खास्त किया गया था और एक बार उन्हें एक महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

तीन बजे तड़के उठते हैं
अधिकारियों का कहना है कि वह अपने रेलवे कार्यालय में खाते और सोते है। कन्हैया लाल 3 बजे तड़के उठ जाते हैं। दिन में दो बार दो रोटी और दाल खाते हैं। ट्रेन के हॉर्न की आवाज पर सो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- 'उम्मीद है कुछ लोग पढ़ सकते हैं', जानिए TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने क्यों की कुणाल कामरा की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications