तेलंगाना में लगेंगे 1000 ईवी चार्जिंग स्टेशन
तेलंगाना में लोगों की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। तेलंगाना सरकार ने बताया कि राज्य भर में 1000 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
हैदराबाद, 31 अगस्त: तेलंगाना में लोगों की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। तेलंगाना सरकार ने बताया कि राज्य भर में 1000 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पर्यावरण और लोगों की सहूलियत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये चार्जिंग स्टेशन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लगाए जाएंगे। जिसमें राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए विक्रेताओं और निर्माताओं के साथ सहयोग करेगी। राज्य ने पहले ही सेवा की अधिकतम लागत 12.06 रुपये प्रति किलोवाट घंटा तय कर दी है।
टीएसआरईडीसीओ के एमडी एन जनैया ने कहा कि चूंकि ईवी की संख्या बढ़ रही है। सरकार जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे में सुधार पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए निजी पार्टियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं।
यह भी पढ़ें- जल्द ही पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों पॉलिसी लागू होगी, वाहनों में मिलेगी भारी छूट












Click it and Unblock the Notifications