Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ड्रैगन' की नापाक हरकत: भारतीय सीमा में घुसे 100 से ज्यादा चीनी सैनिक

नयी दिल्ली। एक ओर चीन के राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीके साथ डिनर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ड्रैगन अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चीनी सीमा ने एक बार फिर से हिमाकत करते हुए भारती सीमा में घुसने की कोशिश की है।

chumar

लद्दाख के चुमार सेक्टर में बीते दिनों हुई चीनी घुसपैठ के बाद हालात पर चर्चा के लिए भारत और चीन एक तरफ फ्लैग मीटिंग कर रहे थे तो, दूसरी ओर चीन की थलसेना ने चुमार इलाके में फिर से घुसपैठ की। खबर के मुताबिक 100 से ज्यादा चीनी सैनिक चुमार सेक्टर में घुस आए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कुछ चीनी सैनिक कल लौट गए थे और आमतौर पर यह संभावना थी कि बाकी सैनिक भी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की दूसरी तरफ वापस चले जाएंगे। लेकिन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब 100 जवान चुमार इलाके में आए और अपनी संख्या बढाकर करीब 350 कर ली।

भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों की बढ़ती संख्या भारत के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। बताया जा रहा है कि भारत ने भी इलाके में कुछ और सैनिक रवाना कर दिए हैं और दोनों पक्ष बैनर-ड्रिल में लगे हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+