महज 10 साल की उम्र में अपने नाम किया वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द इयर का खिताब
नई दिल्ली। कहते हैं ना कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है, कुछ ऐसा ही 10 साल के फोटोग्राफर अर्शदीप ने कर के दिखाया है। महज 10 साल की उम्र में अर्शदीप ने 2018 वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने यह खिताब 10 साल की कैटेगरी में हासिल किया है। उन्होंने दो उल्लू की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थी, जिसे पाइप ऑउल का नाम दिया गया है। ये दोनों ही उल्लू पाइप में बैठे थे जिसे अर्शदीप ने अपने कैमरे में कैद किया है।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द इयर प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटेन की नेचुरल हिस्ट्री म्युजियम कि ओर से आयोजित किया गया था। जूनियर श्रेणी में तीन कैटेगरी थी, जिसमे 11-14, 15-17 वर्ष की कैटेगरी थी। दरअसल एक बार जब अर्शदीप पंजाब के कपूरथला में अपनने पिता के साथ जा रहे थे तभी उन्होंने पाइप के भीतर बैठे दो उल्लू को देखा और उन्होंने अपने पिता को रुकने के लिए कहा और अपने पिता के कैमरे से कार केी खिड़की से ही उनकी तस्वीर को क्लिक किया।
अर्शदीप ने महज 6 वर्ष की उम्र से तस्वीरें क्लिक करनी शुरू कर दी थी। वह अक्सर अपने पिता रणदीप सिंह के साथ घूमने के लिए जाता है। रणदीप सिंह खुद एक जाने माने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं। इससे पहले हाल ही में अर्शदीप ने जूनियर एशियन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर का खिताब अफने नाम किया था। उनके काम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छापा गया गया है, जिसमे मुख्य रूप से लोनली प्लैनेट यूके, लोनली प्लैनेट जर्मनी, बीबीसी वाइल्डलाफ आदि शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications