घाटी का पोस्टर ब्वॉय वानी और उससे जुड़ी 10 बातों की 'हैंडबुक'
श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिद्दीन के जम्मू कश्मीर कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से पूरी घाटी में हिंसा का माहौल है। घाटी फिर से हिंसा की आग में झुलस चुकी है।

अच्छी खबर से माहौल हो गया दुखद
22 वर्ष के वानी को इंटेलीजेंस से मिली जानकारी के बाद इंडियन आर्मी और पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। वानी की मौत की खबर सिक्योरिटी फोर्स के लिए एक अच्छी खबर है लेकिन माहौल ने इस खबर को दुखद खबर में तब्दील कर दिया है।
भारत सरकार ने वानी के एनकाउंटर को सही करार देते हुए हालातों पर नजर रखने की बात कही है। वानी घाटी में आतंकवाद का एक ऐसा पोस्टर ब्वॉय बन चुका था जिसने कई युवाओं को आतंक के लिए और देश के विरोध में भड़काने का काम किया।
पिता सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल
- वानी ने पिछले एक वर्षों में दक्षिण कश्मीर के कई पढ़े-लिखे युवाओं को आतंकवाद के लिए आकर्षित किया था।
- फेसबुक और व्हाट्स एप पर वीडियोज और फोटोग्राफ्स जिसमें वह सुरक्षाबलों पर ताने कसता।
- सोशल मीडिया का एक्सपर्ट और उसने कई स्पीच कश्मीर के युवाओं को आकर्षित करने के लिए दी थी।
- त्राल का रहने वाला वानी काफी प्रभावशाली परिवार का था और उसके साथ दो और आतंकियों को मारा गया है।
- वानी के पिता एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
- वर्ष 2010 में ई की सुरक्षाबलों के हाथों मौत हो जाने के बाद 15 वर्ष की उम्र में वानी ने हिजबुल को ज्वॉइन किया।
- आतंकी बनने से पहले वाली कश्मीर का एक उभरता हुआ क्रिकेटर था।
- उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।
- पिछले वर्ष छोटे भाई को इंडियन आर्मी ने उस समय एनकाउंटर में मार दिया था जब वह वानी से मिलने जा रहा था।
- व्यक्तिगत तौर पर सुरक्षाबलों पर हमले के लिए जिम्मेदार नहीं लेकिन युवाओं को ऐसा करने के लिए प्रेरित करता।












Click it and Unblock the Notifications