VIDEO: एस्केलेटर पर चढ़ते हुए मां के हाथ से छूट गई 10 माह की मासूम बच्ची, देखिए क्या हुआ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे देख कर कोई भी सिहर जाएगा। अपने पति और 10 माह की बच्ची के साथ एक महिला मॉल घूमने गई थी। महिला ने बच्ची को गोद में ले रखा था और एस्केलेटर से तीसरी से चौथी मंजिल पर जा रही थी, लेकिन तभी अचनाक से उसका हाथ एस्केलेटर से लगा और बच्ची हाथ से छूट गई।
श्रीगंगानगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे देख कर कोई भी सिहर जाएगा। अपने पति और 10 माह की बच्ची के साथ एक महिला मॉल घूमने गई थी। महिला ने बच्ची को गोद में ले रखा था और एस्केलेटर से तीसरी से चौथी मंजिल पर जा रही थी, लेकिन तभी अचनाक से उसका हाथ एस्केलेटर से लगा और बच्ची हाथ से छूट गई। 10 माह की ये मासूम बच्ची टकराते हुए तीसरी मंजिल से सीधा ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरी।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां सीजीआर मॉल में एक 10 माह की बच्ची मां के हाथ से गिरकर तीन मंजिल नीचे आ गिरी। रायसिंहनगर के रहने वाले राजकुमार वाल्मिकी अपनी पत्नी मीरा और 10 माह की बेटी के साथ एक डॉक्टर के पास गए थे। वहां इलाज कराने के बाद दोनों वहीं से मॉल घूमने निकल गए। मॉल में दोनों पति-पत्नी एस्केलेटर यानी स्वचालित सीढ़ियों से तीसरी से चौथी मंजिल पर जा रहे थे।
मां ने बेटी को हाथों में पकड़ रखा था। जैसे ही वो सीढ़ियों पर चढ़ी, उसका हाथ टकराया और बच्ची हाथ से छूट गई। 10 माह की मासूम बच्ची रेलिंग से टकरा कर सीधा नीचे जा गिरी। मां-बाप फौरन उसे बचाने के लिए नीचे उतरे और शोर मचाया। बच्ची को तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची को काफी गंभीर चोटें आईं थीं। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: कौए ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर की ट्रेन टिकट खरीदने की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications