तीन-तीन राज्यों में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली BJP को लोकसभा में हुआ नुकसान, जानिए क्यों

हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धमाकेदार जीत हासिल की है। भाजपा ने पांच में से तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए बहुमत हासिल किया है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन का दौर जारी है।

बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड जीत हासिल की है, लेकिन पार्टी को लोकसभा के अंदर नुकसान हुआ है। पार्टी के लोकसभा सदस्यों की संख्या घट गई है।

BJP MP

सांसदों को बनाया उम्मीदवार

दरअसल, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने सांसदों को भी उम्मीदवार बनाया था, ऐसे में जो सांसद जीतकर आए हैं, उन्होंने संसद की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। जिसका मललब है कि ये सांसद अब विधानसभा के सदस्य बने रहेंगे। जिसके बाद संसद में भाजपा के सांसदों की संख्या में कमी आई है।

कुल 21 सासंदों को लड़वाया चुनाव

मालूम हो कि बीजेपी ने चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। राजस्थान और मध्य प्रदेश में 7-7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था, जबकि छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को टिकट दिया था।

जानिए अब तक किस-किस ने दिया इस्तीफा

राजस्थान से राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीना (राज्यसभा सदस्य) ने इस्तीफा दिया है। मध्य प्रदेश से नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह ने सदस्यता छोड़ी। वहीं छत्तीसगढ़ से गोमती साईं और अरुण साव ने इस्तीफा दिया।

लोकसभा में घटी सांसदों की संख्या

11 सांसदों के त्यागपत्र के बाद लोकसभा में बीजेपी की संख्या घट गई है। 300 से घटकर अब 289 हो गई है।रेवंत रेड्डी के त्यागपत्र के बाद अब कांग्रेस की संख्या 51 से घट कर 50 हो गई। महुआ मोइत्रा के निष्कासन के बाद टीएमसी की संख्या 23 से घट कर 22 रह गई। सत्रहवीं लोक सभा में अब सत्रह रिक्त स्थान। चूंकि लोक सभा चुनाव में छह महीने से कम समय बचा है इसलिए उपचुनाव नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+