पूर्व CJI रंजन गोगोई के खिलाफ 1 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज, 3 जून को होगी सुनवाई, जानें क्या है मामला
Former CJI Ranjan Gogoi: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ एक करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत शर्मा ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Former CJI Ranjan Gogoi: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (Former CJI Ranjan Gogoi) के खिलाफ गुरुवार को मानहानि का मामला दर्ज किय गया है। रंजन गोगोई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा सामाजिक कार्यकर्ता और असम स्थित एक एनजीओ के अधिकारी ने किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि रंजन गोगोई की आत्मकथा 'जस्टिस फोर द जज' में एनआरसी के संदर्भ में आपत्तिजनक बातें की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे मेरी छवि धूमिल हुई है। याचिकाकर्ता अभिजीत शर्मा ने रंजन गोगोई के खिलाफ एक करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
Recommended Video

उन्होंने गुवाहाटी में सिविल जज कोर्ट में पूर्व सीजेआई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। बता दें कि जब रंजन गोगोई भारत के मुख्य न्यायाधीश थे, तब एनआरसी अपडेटिंग प्रक्रिया की निगरानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई थी। सिविल कोर्ट ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। 3 जून को मामले की सुनवाई होगी।
बताया जा रहा है कि रंजन गोगोई की आत्मकथा में कई ऐसे बातों का जिक्र किया गया, जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। याचिकाकर्ता कई बातों को गलत बता रहे हैं। रंजन गोगोई ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि 'राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद मैं बेंच के सभी जजों को डिनर के लिए होटल ताज मानसिंह लेकर गया था।
यह भी पढ़ें- पूर्व CJI रंजन गोगोई के खिलाफ न्यायिक जांय की याचिका को SC ने किया खारिज












Click it and Unblock the Notifications