चेन्नई एयरपोर्ट पर 1.15 करोड़ रुपए का गोल्ड और बेशकीमती पत्थर जब्त

नई दिल्ली। चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में गोल्ड सीज किया है। अधिकारियों ने कुल 1.85 किलोग्राम गोल्ड सीज किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 84 लाख रुपए है। इसके अलावा कस्टम के अधिकारियों ने बेशकीमती पत्थर भी सीज किए हैं जिसकी कुल कीमत 31.4 लाख रुपए है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 232 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी बाजार में कीमत करीब 9.14 लाख रुपए थी।

gold

आपको बता दें कि देश के लगभग हर बड़े एयरपोर्ट पर इस तरह की तस्‍करी सामने आ चुकी है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर महीने में भी कस्टम विभाग ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। तस्कर के पास से 30 लाख रुपए की मूल्य का सोना जब्त किया गया था। आरोपी शख्स सऊदी अरब के जेद्दाह के यहां आ रहा था, इस दौरान यात्रियों को शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। आरोपी के बैग से 805 ग्राम के वजन के चार सोने के टुकड़े मिले थे।

वहीं 10 नवंबर को 50 लाख रुपए के सोने की तस्करी के आरोप में एक साल के व्यक्ति और तजाकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति बैंकॉक से ऑकलैंड होते हुए दिल्ली पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद उससे पूछताछ हुई। इस दौरान इसकी तलाशी ली गई। जिसमें सोने की कई वस्तुएं, हीरा जड़ित सोने की 2 अंगूठी और एक हैंडबैग में छिपाकर रखी गई सोने की 12 छड़ें मिलीं थी। विभाग ने बताया था कि सोने की सभी वस्तुओं का वजन लगभग 627 ग्राम था और इनकी अनुमानित बाजार कीमत 26.76 लाख रुपये थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+