TSPSC paper leak के कारण 5 मार्च को हुई परीक्षा कैंसिल, नई तारीख का ऐलान बाद में होगा

तेलंगाना लोक सेवा आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। पांच मार्च को हुई परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द की गई है। अगली तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।

TSPSC paper leak

TSPSC paper leak: तेलंगाना की प्रतिष्ठित परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लिया गया है TSPSC यानी तेलंगाना लोक सेवा आयोग की पांच मार्च को कराई गई परीक्षा paper leak के कारण आयोग ने कैंसिल करने का निर्णय लिया है। March 5 की परीक्षा रद्द करने के बाद परीक्षा की नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। आयोग जल्द नई तारीख घोषित करेगा।

TSPSC paper leak

परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कब होगा

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने सचिव के माध्यम से 15 मार्च को जारी बयान में कहा, पेपर लीक के मद्देनजर 5 मार्च, 2023 को आयोजित परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। टीएसपीएससी सचिव ने आश्वस्त किया है कि पांच मार्च को हुई परीक्षा दोबारा आयोजित करने की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

तेलंगाना के अलावा कई और राज्यों में भी पेपर लीक

गौरतलब है कि पेपर लीक एक बड़ी समस्या बनकर कई राज्यों में सामने आई है। उत्तराखंड में सरकार ने सख्त कानून बनाया है। इससे पहले गुजरात में भी पेपर लीक का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच के लिए बनाई गई ATS ने सभी आरोपियों को अरेस्ट करने का दावा किया था। कुछ महीने पहले गुजरात के अलावा राजस्थान से भी पेपर लीक का मामला सामने आया था। राजस्थान में कुल 55 लोग अरेस्ट किए गए थे। मास्टरमाइंड सुरेश ढाका को भी गिरफ्तार किया गया था।

Recommended Video

      Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+