सोनिया गांधी का मंदिर बनवाएंगे तेलंगाना विधायक

Temple for Sonia Gandhi
हैदराबाद। भारत में कुछ ही लोग ऐसे हुए हैं, जिन्‍हें सम्‍मान देने के लिए प्रशंसकों ने उनके मंदिर बनवाये हैं, जिनमें से अभिनेता अमिताभ बच्‍चन और रजनीकांत हैं। सिकंदराबाद के एक विधायक ने कहा है कि तेलंगाना को एक अलग राज्‍य का दर्जा देने के लिए वह सोनिया गांधी का मंदिर बनवाएंगे। सिकंदराबाद कैंट के विधायक शंकर राव ने कहा, वह अपने विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद में सोनिया गांधी का मंदिर बनाने की घोषणा करते हैं।

उन्‍होने इसके लिए तारीख भी चुन ली है। राव के अनुसार वह आगामी 9 दिसंबर 2013 को मंदिर की नींव रखेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्‍होने कहा कि वह अपने साथी विधायकों से अनुरोध करते हैं कि सोनिया का आभार जताने के लिए राज्‍य की हर विधानसभा में सोनिया का मंदिर बनें।

गौर हो कि आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्‍य बनाने के लिए पिछले लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, जिसकी घोषणा आगामी चुनाव को देखते हुए यूपीए सरकार ने कर दी है लेकिन अभी सारी औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया गया है। राज्‍य के कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैं।

अगर सोनिया का मंदिर बनता है तो वह मायावती के बाद दूसरी महिला होंगी, जिनकी मूर्तियां लगेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+