Telangana Elections: 'पीएम मोदी, राहुल गांधी BRS को हराने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं', विरोधियों पर बरसे KTR
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस नेता तेलंगाना के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, जहां उन्होंने सत्तारूढ़ दल बीआरएस और सीएम केसीआर पर जमकर आरोप लगाए, जिस पर पलटवार करते हुए बीआरएस नेता केटी रामा राव ने पलटवार किया है।
कांग्रेस और भाजपा नेताओं के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि प्रधान मंत्रीनरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों "एक-दूसरे को गले लगाएंगे और सहयोग करेंगे" और वे एक साथ बीआरएस को निशाना बना रहे हैं और हमला कर रहे हैं।

शुक्रवार को तेलंगाना भवन में नलगोंडा के जित्ता बालकृष्ण का पार्टी में स्वागत करने के बाद एक बैठक को संबोधित करते हुए, रामा राव ने कहा, "मोदी कहते हैं कि बीआरएस कांग्रेस की बी-टीम है। राहुल गांधी का दावा है कि बीआरएस बीजेपी की बी-टीम है। हम किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं। बीआरएस लोगों की टीम है।"
यह जनता से अपील करते हुए कहा कि तेलंगाना को बचाने के लिए लोगों को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का समर्थन करना चाहिए, जिनके पास तेलंगाना और उसके लोगों के लिए प्यार और स्नेह है। रामा राव ने कहा कि बालकृष्ण ने ही भोंगिर में अलग तेलंगाना आंदोलन का नेतृत्व किया था।
इसी के साथ तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "पार्टी के टिकट बेचने वाले लोग बीआरएस नेताओं को शहीद स्मारक पर राजनीति में पैसे और शराब के प्रभाव पर बहस के लिए आमंत्रित कर रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि राज्य विधान सभा में एक प्रस्ताव अपनाया गया था जिसमें केंद्र से देश में बीसी जनगणना करने का अनुरोध किया गया था। अब राहुल गांधी कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो बीसी जनगणना करेगी। 60 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने देश या तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया। अब उसके नेता लोगों से एक और मौका देने का अनुरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications