सनसनीखेज मामला: 65 साल के शेख से 16 साल की लड़की का निकाह, मां ने दर्ज कराई शिकायत

हैदराबाद की रहने वाली सईदा उन्नीसा ने अपनी बेटी की बेमेल निकाह को लेकर अपनी बहन के पति घोसिया और पति सिकंदर को आरोपी बनाया है।

हैदराबाद। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें 16 साल की एक लड़की का निकाह 65 साल की उम्र के एक शख्स से कर दिया गया। जिस शख्स से लड़की की शादी की गई है उसका नाम अहमद है और वह ओमान का रहने वाला है। लड़की की मां सईदा उन्नीसा ने पुलिस में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी को मस्कट से वापस लाने की अपील की है।

सनसनीखेज मामला: 65 साल के शेख से 16 साल की लड़की का निकाह

हैदराबाद की रहने वाली सईदा उन्नीसा ने अपनी बेटी की बेमेल निकाह को लेकर अपनी बहन के पति घोसिया और पति सिकंदर को आरोपी बनाया है। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सईदा ने कहा कि उन्होंने धोखे से उनकी बेटी का निकाह ओमान के शेख से कर दिया, जो रमजान के पहले हैदराबाद आया था। सईदा उन्नीसा ने कहा कि मैंने शेख से अपनी बेटी की शादी का विरोध किया था लेकिन सिकंदर ने एक काजी के साथ मिलकर होटल में ये निकाह करा दिया।

सईदा उन्नीसा ने बुधवार को फलकनुमा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जब शेख से इस बारे में उन्होंने पूछा तो शेख ने बताया कि उसने 5 लाख रुपये में उनकी बेटी को खरीदा है। उसने बताया कि सिकंदर को उसने ये पैसे दिए हैं। शेख ने ये भी कहा कि अगर उसके पैसे उसे वापस मिल जाएं तो उनकी बेटी को वो भारत वापस भेजने को तैयार है। सईदा उन्नीसा ने पुलिस को बताया कि सिकंदर ने शेख के कई वीडियो उसे दिखाए और कहा कि अगर बेटी का निकाह शेख से होगा तो उसकी जिंदगी बहुत ऐशो-आराम से बीतेगी।

लड़की से शादी के बाद ओमान का ये शेख चार दिनों तक अपनी नाबालिग दुल्हन के साथ यहां एक होटल में ठहरा था। इसके बाद ओमान का ये शेख लड़की को सिकंदर के घर छोड़ कर चला गया। सिकंदर ने ही लड़की को ओमान भेजने के लिए वीजा और दूसरे दस्तावेज तैयार कराए। सईदा उन्नीसा ने बताया कि मैं लगातार सिकंदर से अपनी बेटी को वापस लाने की मांग कर रही हूं। लेकिन मुझे धमकी दी गई है। फिलहाल सईदा ने अपनी बेटी को वापस लाने गुहार फलकनुमा एसीपी से की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+