फुटपाथ पर बैठे लोगों पर नाबालिग ने चढ़ाई कार, 4 महिलाओं की मौत
करीमनगर, 31 जनवरी। तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। यह घटना करीमनगर की है। करीमनगर के सीओ वी सत्यनारायण ने बताया कि हादसे में चार महिलाओं की जान चली गई है। अहम बात यह है कि कार को एक नाबालिग लड़का चला रहा था। मामले में कार के भीतर जो लोग थे उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications