यूक्रेन से लौटे तेलंगाना के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, पढ़ाई का खर्चा उठाएगी KCR सरकार
हैदराबाद, 15 मार्च: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को अपनी स्टडी बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा है। ऐसे में 22 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने देश लौट पाएं हैं। इन छात्रों में तेलंगाना के भी छात्र थे, जिनको वापस आना पड़ा है। ऐसे में अब तेलंगाना की केसीआर सरकार ने यूक्रेन से लौटे अपने राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।

केसीआर सरकार के ऐलान के मुताबिक तेलंगाना के छात्र जो यूक्रेन में मेडिसिन की पढ़ाई करने गए थे, अब उनकी पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार उठाएगी। तेलंगाना सरकार में मंत्री और सीएम केसीआर के बेटे केटी रामाराव (KTR) ने इसकी घोषणा की है। विधानसभा में मंगलवार को घोषणा करते हुए केटीआर ने बताया कि राज्य के 740 छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे और अब युद्धग्रस्त राष्ट्र से लौट आए हैं। राव ने अपने भाषण में कहा, "हम केंद्र को पत्र लिखकर कहेंगे कि हम उनक सपोर्ट करेंगे।"
दरअसल, केटीआर यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्र-छात्राओं के मुद्दे पर शुरू से ही काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने केंद्र सरकार से अनुरोध करते हुए कहा था कि स्पेशल फ्लाइट के जरिए भारतीय छात्र-छात्राओं की यूक्रेन से वापसी कराई जाए, वहीं अपने राज्य के बच्चों का खर्चा तेलंगाना सरकार उठाएगी, हालांकि बाद में भारत सरकार की तरफ से 'ऑपरेशन गंगा' चलाया गया, जिससे सुरक्षित छात्रों की घर वापसी हुई।
बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में यूक्रेन से 22 हजार से ज्यादा भारतीयों को वहां से निकाला है। उनमें से ज्यादातर छात्र थे, जो मेडिकल की पढ़ाई करने वहां गए थे, क्योंकि वहां भारत की तुलना में सस्ती है।












Click it and Unblock the Notifications