लड़की ने कहा शादी कर लो तो ब्वॉयफ्रेंड ने बुलाया, फिर पांच दिन बाद मिली लाश
लड़की ने कहा शादी कर लो तो ब्वॉयफ्रेंड ने बुलाया, फिर पांच दिन मिली लाश
नई दिल्ली। हैदराबाद में मंगलवार को 12वीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने बताया है कि छात्रा चांदनी जैन की उसके प्रेमी ने ही हत्या की थी। छात्रा प्रेमी पर शादी करने के लिए दवाब बना रही थी और इससे छुटकारा पाने के लिए उसने लड़की की हत्या कर दी। हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

17 साल की चांदनी जैन का शव उसके घर से 5 किलोमीटर दूर की पहाड़ियों में मिला था। चांदनी 5 दिन पहले घर पर किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को लड़की की गुमशुदगी की जानकारी दी। इसके पांच दिन बाद उसका शव मिला।
पुलिस ने बताया कि लड़की और आरोपी में प्रेम था और लड़की आरोपी से शादी करना चाहती थी लेकिन वो इससे बच रहा था। लड़की के लगातार दबाव बनाने पर उसने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ-साथ दिखे थे जिसके बाद पुलिस की तलाश शुरू कर दी और उसे उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह लड़की की मौत पर अपनी दुख जताने उसके घर आया।
आरोपी युवक और मृतका क्लास 6 से 10 तक साथ पढ़ते थे और दोनों में लंबे समय से दोस्ती थी। युवक ने पुलिस से बताया कि वह और चांदनी करीब दो साल से रिश्ते में थे लेकिन अब वो इस रिश्ते से निकलना चाहता था। वहीं लड़की उससे शादी को कह रही थी, तो उसने उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
युवक ने बताया कि शनिवार को वह लड़की को वो पहाड़ी इलाके में ले गया, जहां उसने उसे ऊंचाई से धक्का दे दिया। गिरकर चोट लगने से लड़की की मौत हो गई। इसके बाद वो वहां से फरार हो गया और लड़की का शव मिलने पर दुख जताने उसके घर भी पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications